logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

CIRCULAR, BASIC SHIKSHA, ARP, SRG, BEO, NIPUN BHARAT : निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु विशिष्ट लक्ष्य निर्धारण के संबंध में।

CIRCULAR, BASIC SHIKSHA, ARP, SRG, BEO, NIPUN BHARAT : निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु विशिष्ट लक्ष्य निर्धारण के संबंध में


कृपया संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जो निपुण विद्यालय हेतु विशिष्ट लक्ष्य निर्धारण के संबंध में है। तत्क्रम में अवगत कराना है कि निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु निम्नांकित विवरणानुसार विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किये जा रहे हैं

1. खंड शिक्षा अधिकारी- BRC प्रांगण में अवस्थित अथवा निकटस्थ प्राथमिक /कंपोजिट विद्यालय।
2. डायट मेंटर- आवंटित विकासखंड का एक विद्यालय।
3. SRG- मूल विद्यालय।
4. एआरपी- अपने विकासखंड के 10 चयनित विद्यालय।
5. शिक्षक संकुल- मूल विद्यालय (प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय)

निपुण लक्ष्य के समयबद्ध प्राप्ति के दृष्टिगत वर्तमान सत्र में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालयों का माह दिसम्बर 2024 एवं फरवरी 2025 आकलन कराया जायेगा। 





Post a Comment

0 Comments