logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

CIRCULAR GOVERNMENT ORDER, CEREMONY : माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण।

CIRCULAR GOVERNMENT ORDER, CEREMONY : माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण।

लखनऊ। शहरों में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण और 11 से 31 अक्तूबर तक विशेष दस्तक अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार ने इस संबंध में निकायों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि दिमागी बुखार, अन्य वेक्टर जनित रोगों व जल जनित रोगों की रोकथाम के साथ साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।

मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में फागिंग करवाना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई हाई रिक्त क्षेत्रों की सूची में चिह्नित स्थानों पर अभियान चलाकर रोकथाम के काम किए जाएं। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों कचरों की सफाई करवाई जाएगी। हैंडपंपों के पास अपशिष्ट जल निकलने के लिए सोक पिट का निर्माण करवाया जाएगा।


एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान, देखें किस विभाग को मिली क्या जिम्मेदारी?


लखनऊ। प्रदेश में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस दौरान संचारी रोग रोकने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। वहीं, 11 से 31 अक्तूबर तक साथ में दस्तक अभियान भी चलेगा।

इसमें स्वास्थ्य के साथ ग्राम पंचायत, नगर विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन व कृषि सहित करीब 20 विभाग संयुक्त रूप से हिस्सेदारी करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई गाइडलाइन भी भेजी गई है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बुखार के मरीजों का पंजीयन करके उनकी जांच और उपचार किया जाएगा। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, मस्तिष्क ज्वर सहित जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे। इस दौरान क्षय रोग, कुष्ठ रोग, कालाजार, फाइलेरिया आदि मरीज की भी सूची बनेगी। अभियान के संबंध में 20 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों की टीम की संयुक्त बैठक होगी। 23 को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक में कार्य योजना तैयार की जाएगी।


देखें किस विभाग को मिली क्या जिम्मेदारी?

गाइडलाइन के अनुसार नगर विकास विभाग शहर में तो पंचायती राज विभाग गांवों में जल निकासी, दवा का छड़काव, फागिंग व सफाई कराएगा। पशुपालन विभाग पशुओं में होने बीमारियों व उससे मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर जागरूक करेगा। वहीं, शिक्षा विभाग स्कूलों में स्वच्छता सहित अन्य गतिविधियों के जरिये बच्चों में जागरूकता लाने का काम करेगा।



माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण।





Post a Comment

0 Comments