logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

LEAVE, BASIC SHIKSHA : राज्य सरकार ने जारी की 2018 के अवकाशों की सूची, इस बार पांच दिन की दीवाली, चार दिन की होली और दशहरा

LEAVE, BASIC SHIKSHA : राज्य सरकार ने जारी की 2018 के अवकाशों की सूची, इस बार पांच दिन की दीवाली, चार दिन की होली और दशहरा

लखनऊ : प्रदेश के राज्यकर्मी अगले साल पूरी तरह छुट्टियों का आनंद लेंगे। 2018 के लिए घोषित अवकाश की सूची में बहुत कम त्योहार या महत्वपूर्ण तिथियां शनिवार और रविवार से टकराई हैं। खास बात यह है कि अगले साल दीवाली पर्व पर उन्हें पांच दिन का अवकाश हासिल होगा जबकि दशहरा पर चार दिन की छुट्टियां हासिल होंगी। पूरे साल में कुल 25 महत्वपूर्ण तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य सचिव राजीव कुमार की ओर 2018 के अवकाशों से संबंधित आदेश जारी किया गया है। चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई महापुरुषों की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पहले ही रद कर चुके हैं, इसलिए उन्हें निर्बन्धित अवकाश में बनाए रखा गया है। सिर्फ मो. हजरत अली, महावीर जयंती, डा. अंबेडकर दिवस, महात्मा गांधी जयंती और गुरु नानक पूर्णिमा पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सपा शासन के आखिरी साल यानी 2016 में जहां 44 दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, वहीं अब इनकी संख्या 25 है। अबकी 25 मार्च को राम नवमी व 26 अगस्त को रक्षाबंधन जहां रविवार को वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व 16 जून को ईद-उल-फितर शनिवार के दिन पड़ रहा है।

30 महत्वपूर्ण तिथियों को र्निबधित अवकाश की श्रेणी में रखा गया है जिसमें नया साल और छठ पूजा का पर्व भी शामिल है। दीपावली पर पूरे प्रदेश के राज्यकर्मियों को पांच दिन का अवकाश हासिल होगा क्योंकि इसके बीच में आने वाले शनिवार को सेकेंड सैटरडे है। यह स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे।

दीवाली
7 नवंबर - दीवाली - बुधवार
8 नवंबर - गोवर्धन पूजा - गुरुवार
9 नवंबर - भैया दूज - शुक्रवार
10 नवंबर - शनिवार - शनिवार
11 नवंबर - रविवार - रविवार
होली
1 मार्च - होलिका दहन - गुरुवार
2 मार्च - होली - शुक्रवार
दशहरा
18 अक्टूबर - महानवमी - गुरुवार
.19 अक्टूबर - दशहरा - शुक्रवार’

🔵 राज्य सरकार ने जारी की 2018 के अवकाशों की सूची
🔴रविवार और शनिवार से महज चार त्योहार ही टकराए

Post a Comment

0 Comments