logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

CM, SERVICE, BASIC SHIKSHA NEWS : धर्म नहीं, मेरिट पर मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद और सहारनपुर में चुनावी सभाओं को किया संबोधित

CM, SERVICE, BASIC SHIKSHA NEWS : धर्म नहीं, मेरिट पर मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद और सहारनपुर में चुनावी सभाओं को किया संबोधित

जेएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुरादाबाद और सहारनपुर में चुनावी जनसभा में सपा और बसपा को निशाने पर रखा। साथ ही अपनी सरकार के काम गिनाए। बोले, अब तक की सरकारों ने काम को भी जाति और समुदाय के बल पर बांटा, हमने विकास किया।

मुरादाबाद के रामलीला मैदान में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ माह पहले सरकार बनते ही अवैध बूचड़खाने बंद करा दिए। अवैध खनन, अवैध वन कटान और अपराधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई। अपराधी प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए। प्रदेश में अब युवाओं की सरकार है। चुनाव बाद चार लाख नौकरियां आ रही हैं। जो युवाओं को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर मिलेंगी। ग्रुप सी और डी में साक्षात्कार नहीं होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 15 साल में नगरीय जीवन को बर्बाद किया गया। भाजपा सरकारें विकास को गति दे रही हैं। सहारनपुर में जनसभा में मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अब कोई कैराना और कांधला जैसे हालात नहीं दोहरा सकता। अगले माह मेरिट के आधार पर पुलिस विभाग में 50 हजार भर्तियां होंगी। 1.76 लाख शिक्षकों की भर्ती भी जल्द होंगी। आरा मशीनों पर लगी रोक हटा ली गई है। आचार संहिता हटने के बाद सहारनपुर में भी प्लाइवुड के उद्योग लग सकेंगे। उन्होंने बिजली के ट्यूबवेल कनेक्शनों पर लगी रोक भी हटाने की बात कही।

भाजपा को मिलेगी अभूतपूर्व सफलता : निकाय चुनाव का दूसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। भाजपा इससे उत्साहित है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा को निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। उन्होंने नगर निगमों में शत-प्रतिशत और नगर पालिका व नगर पंचायतों में तीन चौथाई सीट जीतने का दावा किया है। 1चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार शाम जारी विज्ञप्ति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अब तक के संपन्न हुए निकाय चुनाव के संदर्भ में जो जानकारी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मिली है उससे एक बात पूरी तरह साफ है कि भाजपा रिकार्ड बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments