logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

YOGA, SPORT : सर्वोदय विद्यालयों में होगा शारीरिक शिक्षा पर जोर, योग व तरह-तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे।

YOGA, SPORT : सर्वोदय विद्यालयों में होगा शारीरिक शिक्षा पर जोर, योगतरह-तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सवरेदय विद्यालयों में इस सत्र से शारीरिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए योग व तरह-तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे। अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति/जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोमतीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी किया।

इससे पहले उन्होंने जय प्रकाश नारायण सवरेदय विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्यो/अधीक्षकों की कार्यशाला संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को वह सभी सुविधाएं दी जाएं जो सरकार द्वारा प्रदान की जा रही हैं। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई पाई जाएगी तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान वाले व्यक्ति को लाभान्वित नहीं किया जायेगा तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गो के शैक्षणिक उत्थान हेतु 1970 के दशक से आवासीय विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 YOGA, SPORT : सर्वोदय विद्यालयों में होगा शारीरिक शिक्षा पर जोर, योग व तरह-तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे।
    👉 http://www.basicshikshanews.com/2017/05/yoga-sport.html

    ReplyDelete