logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

नवाचार योजना के तहत प्राइमरी स्कूल के छात्रों की बढ़ाएंगे क्षमता : एक्सपोजर विजिट, विज्ञान क्लब बनाकर, विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिताओं के जरिए स्कूलों के बच्चों में किया जायेगा क्षमता संव‌र्द्धन

नवाचार योजना के तहत प्राइमरी स्कूल के छात्रों की बढ़ाएंगे क्षमता : एक्सपोजर विजिट, विज्ञान क्लब बनाकर, विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिताओं के जरिए स्कूलों के बच्चों में किया जायेगा क्षमता संव‌र्द्धन

संजीव गिरि, इलाहाबाद : नवाचार योजना के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में अब प्राइमरी स्कूल के बच्चों की कैपिसिटी बिल्डिंग पर भी काम किया जाएगा। इसके लिए जिले में पांच प्राइमरी स्कूलों का चयन किया जाएगा। हर स्कूल पर 25-25 हजार रुपये खर्च किये जाएंगे। एक्सपोजर विजिट, विज्ञान क्लब बनाकर, विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिताओं के जरिए इन स्कूलों के बच्चों में क्षमता संव‌र्द्धन किया जाएगा।

प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित के विषय पर फोकस किया जा रहा है। क्योंकि अक्सर उच्च अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान बच्चे उक्त विषयों में कमजोर मिलते हैं। जबकि, देश की तरक्की का मार्ग इन्हीं विषयों से होकर गुजरता है। इसी के तहत यह योजना शासन ने बनाई है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों का बौद्धिक विकास हो, इस वजह से प्रथम चरण में जनपद में पांच स्कूल चयनित करने की योजना है। इन स्कूलों में विज्ञान कार्यशाला, मॉडल निर्माण समेत कई गतिविधियां होंगी।

चयनित स्कूल के विज्ञान व गणित के शिक्षकों को जिले स्तर पर मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक विद्यार्थियों में गणित व विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ाएंगे। उन्हें मॉडल आदि दिखाकर विज्ञान की महत्ता से अवगत कराएंगे, ताकि उनके अंदर वैज्ञानिक सोच पैदा की जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार के मुताबिक विज्ञान और गणित विषय के प्रति विद्यार्थियों का रूझान बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। छात्र नामांकन संख्या के आधार पर स्कूलों का चयन होगा। इन स्कूलों के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित होगी ताकि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा ले सकें।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 नवाचार योजना के तहत प्राइमरी स्कूल के छात्रों की बढ़ाएंगे क्षमता : एक्सपोजर विजिट, विज्ञान क्लब बनाकर, विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिताओं के जरिए स्कूलों के बच्चों में किया जायेगा क्षमता संव‌र्द्धन
    👉 http://www.basicshikshanews.com/2016/03/blog-post_7.html

    ReplyDelete