सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का विरोध : केन्द्रीय कर्मचारियों व केन्द्रीय प्रतिष्ठानों की राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष परिषद (एनजेसीए) के आहवान पर बुधवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
√चारबाग स्टेशन परिसर में रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
√एआईआरएमएफ ने किया 11 व 12 फरवरी को देश भर गुप्त मतदान कराने का फैसला
लखनऊ : सातवें वेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी संस्तुतियों से नाराज केन्द्र व राज्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर चारबाग में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फरवरी के आखिर तक संस्तुतियों में सुधार न किया गया तो वह हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री एवं जेसीए के संयोजक शिव गोपाल मिश्र ने 11 व 12 फरवरी को देश भर में गुप्त मतदान कराकर कर्मचारियों की राय लेने का ऐलान किया।
केन्द्रीय कर्मचारियों व केन्द्रीय प्रतिष्ठानों की राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष परिषद (एनजेसीए) के आहवान पर बुधवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। एनजेसीए के संयोजक शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि भारत सरकार, केन्द्रीय कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही लम्बित मांगों को पूरा करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लगातार प्रयासों के बावजूद सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई कर्मचारी विरोधी संस्तुतियों में संशोधन करना, उत्पादकता-आधारित बोनस के एरिअर का भुगतान करना, रेल कर्मचारियों के ढाई लाख से अधिक खाली पड़े पदों को भरने व आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने का काम नहीं हो पा रहा है।
एकजुट हुए दोनों राष्ट्रीय श्रमिक संगठन
रेल कर्मचारियों पर संकट को देखते हुए आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन सहित कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई है। अब तक अलग-अलग संघर्ष करने वाले इन दोनों राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों की एकजुटता से कर्मचारियों में नया उत्साह आ गया है।
1 Comments
📌 सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का विरोध : केन्द्रीय कर्मचारियों व केन्द्रीय प्रतिष्ठानों की राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष परिषद (एनजेसीए) के आहवान पर बुधवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
ReplyDelete👉 READ MORE 👇👆 http://www.basicshikshanews.com/2016/01/blog-post_32.html