logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बीटीसी प्रशिक्षण 2013 प्रथम सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा वर्ष 2015 का परिणाम घोषित

बीटीसी प्रशिक्षण 2013 प्रथम सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा वर्ष 2015 का परिणाम घोषित

इलाहाबाद । परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर ने बीटीसी प्रशिक्षण 2013 प्रथम सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा वर्ष 2015 का परिणाम घोषित कर दिया है। बीटीसी 2013 परीक्षा वर्ष 2015 के प्रथम सेमेस्टर के लिए 6333 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6277 ने परीक्षा दी। 56 अनुपस्थित रहे। 3239 सफल और 754 असफल हुए। 2284 का परिणाम अपूर्ण है।

बीटीसी 2013 परीक्षा वर्ष 2015 प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) के लिए 6449 पंजीकृत थे। इनमें से 6443 ने परीक्षा दी। 4940 सफल और 1397 असफल रहे। 106 का परिणाम अपूर्ण है। दो वर्षीय सेवारत बीटीसी (मृतक आश्रित) प्रशिक्षण प्रथम सेमेस्टर 2015 के लिए 241 ने परीक्षा दी। 60 सफल और 29 असफल हुए। 152 का परिणाम अपूर्ण है। इसी तरह प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) के लिए 250 ने परीक्षा दी। 222 उत्तीर्ण और 28 अनुत्तीर्ण हुए। दो वर्षीय सेवारत उर्दू बीटीसी प्रशिक्षण प्रथम सेमेस्टर 2015 के लिए 46 ने परीक्षा दी। 18 सफल और तीन असफल हुए। 25 का परिणाम  अपूर्ण है। इसी तरह प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) के लिए 58 ने परीक्षा दी। 51 सफल और पांच असफल हुए। दो का परिणाम अपूर्ण है।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 बीटीसी प्रशिक्षण 2013 प्रथम सेमेस्टर तथा प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) परीक्षा वर्ष 2015 का परिणाम घोषित
    👉 READ MORE 👆👇http://www.basicshikshanews.com/2016/01/2013-2015.html

    ReplyDelete