मीना की दुनिया (Meena Ki Duniya) - रेडियो प्रसारण एपिसोड 53 । कहानी का शीर्षक -“बिनती फर्स्ट आयी”
मीना की दुनिया-रेडियो प्रसारण
एपिसोड- 53
दिनांक-08/12/2015
आकाशवाणी केंद्र-लखनऊ ;
समय-11:15am से 11:30am तक
आज की कहानी का शीर्षक- “बिनती फर्स्ट आयी”
विनती बारहवीं क्लास की परीक्षा में पहले नंबर पर आई है|
मीना विनती को बधाई देती है| लेकिन विनती को दुःख है की वो अब आगे नहीं पढ़ पायेगी, उसके पिताजी संध्या दीदी को भी शहर से वापस बुला रहे हैं..उनकी पढाई छुडवा रहे हैं क्योंकि पिताजी पढाई का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं| बहुत मुश्किल से संध्या दीदी को कॉलेज में दाखिला मिला था....यह उसका आखिरी साल है|
(विनती के घर)
विनती,पिताजी से संध्या दीदी के बारे में एक बार फिर से सोचने का अनुरोध करती है| पिताजी कहते हैं कि दलाल फसल के दाम गिराता ही जा रहा है ...अकेले किसान नहीं हैं जिसकी ये हालत है|
विनती कहती है की उसने तो सुना है की गन्ने की फसल के दाम बढ़ने वाले हैं|
पिताजी- मांग तो बड़ी है दाम नहीं|
विनती कहती है कि जब मांग बड़ी है तो दाम कैसे गिर सकते हैं|
1 Comments
📌 मीना की दुनिया (Meena Ki Duniya) - रेडियो प्रसारण एपिसोड 53 । कहानी का शीर्षक -“बिनती फर्स्ट आयी”
ReplyDelete👉 READ MORE 👇👆 http://www.basicshikshanews.com/2015/12/meena-ki-duniya-53.html