logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

जिलाधिकारी ने खाया विधवा के हाथ से बना मिड डे मील : गांव वालों ने किया था विरोध 

जिलाधिकारी ने खाया विधवा के हाथ से बना मिड डे मील : गांव वालों ने किया था विरोध 

पटना (19 दिसंबर): बिहार के गोपालगंज जिले में एक विधवा महिला को मिड डे मील बनाने से रोका गया। जब यह खबर वहां के डीएम राहुल कुमार तक पहुंची तो वो खुद स्कूल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि खाना विधवा ही बनाएगी। इसके बाद डीएम ने उस विधवा महिला द्वारा बना हुआ खाना भी खाया।

दरअसल, कुछ दिन पहले गोपालगंज के कु्लयाणपुर गांव के लोगों ने एक विधवा महिला द्वारा मिड डे मील बनाए जाने पर बवाल खड़ा कर दिया था। गांव की अगड़ी जाति के लोगों ने पूरे स्कूल को घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने यहां ताला लगा दिया था।

गांव वालों का कहना था कि विधवा महिला बच्चों के लिए खाना नहीं बनाएगी। बता दें सुनिता नाम की इस महिला को स्कूल के उन छह लोगों में रखा गया था जो बच्चों के लिए खाना बनाते थे। गांव वालों ने धमकी दी थी कि अगर विधवा महिला ने खाना बनाया तो अच्छा नहीं होगा।

विधवा सुनिता ने इस घटना के बाद डीएम के पास पहुंची और गुहार लगाई। इसके बाद डीएम ने खुद स्कूल जाकर उसकी समस्या को खत्म किया।

Post a Comment

3 Comments

  1. 📌 जिलाधिकारी ने खाया विधवा के हाथ से बना मिड डे मील : गांव वालों ने किया था विरोध 
    👉 READ MORE 👇👆http://www.basicshikshanews.com/2015/12/blog-post_188.html

    ReplyDelete