logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रदेश सरकार द्वारा की गयी तमाम भर्तीयां फंसी : बची थीं शिक्षामित्रों का समायोजन की प्रक्रिया

प्रदेश सरकार द्वारा की गयी तमाम भर्तीयां फंसी : बची थीं शिक्षामित्रों का समायोजन की प्रक्रिया

एडेड इंटर कॉलेज: 7145 शिक्षकों की भर्ती 2013 से विवादों में है जो अभी तक पूरी नहीं हुई। कभी चयन बोर्ड के पदाधिकारियों के झगड़े, भ्रष्टाचार के आरोपों तो कभी बोर्ड का कोरम पूरा न होने पर लगता रहा अडंगा।

प्रिंसिपल भर्ती: 925 प्रिंसिपल भर्ती 2010 से अब तक पूरी नहीं हो सकी। चयन बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से हमेशा फंसती रही। 

एलटी ग्रेड भर्ती: 6145 शिक्षकों की भर्ती राजकीय इंटर कॉलेजों में डेढ़ साल से अटकी है। काउंसलिंग हो गई लेकिन डिग्रियों की जांच कराई गई तो हजारों फर्जी निकलीं। फर्जी मार्कशीट पाए जाने का सिलसिला जारी है |

गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती: जूनियर हाईस्कूलों में गणित विज्ञान शिक्षकों की भर्ती पर भी कई बार मामला कोर्ट पहुंचा और रोक लगती रही। अभी भर्ती पूरी नहीं।

टीईटी शिक्षक भर्ती: 72 हजार प्राइमरी शिक्षकों की इस भर्ती के साथ 2011 में घोटाले से हुई शुरुआत के साथ ही लगातार विवाद जुड़े रहे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अब भी भर्ती पूरी नहीं हो सकी है।  

पुलिस भर्ती: पिछली सपा सरकार और इस सरकार में भी दरोगा एवं कांस्टेबल भर्ती हमेशा विवादों में रही। मामले कोर्ट तक पहुंचे।

 यूपी लोक सेवा आयोग: यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती को लेकर भी इस बार खूब आरोप लगे। एक जाति विशेष के लोगों के चयन के आरोपों से सरकार घिरी और मामला कोर्ट तक पहुंचा।

Post a Comment

1 Comments

  1. प्रदेश सरकार द्वारा की गयी तमाम भर्तीयां फंसी : बची थीं शिक्षामित्रों का समायोजन की प्रक्रिया वह फंस गयी
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/09/blog-post_35.html

    ReplyDelete