logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

वार्ता के बाद खत्म हुआ आंगनबाड़ी का धरना : तय समय पर मांगें पूरी न हुईं तो फिर आंदोलन की चेतावनी

वार्ता के बाद खत्म हुआ आंगनबाड़ी का धरना : तय समय पर मांगें पूरी न हुईं तो फिर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश के आश्वासन के बाद महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने धरने के 24वें दिन गुरुवार को अपना आंदोलन वापस ले लिया है। दूसरी ओर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने घोषणा की कि अगर तय समय में वादे पूरे नहीं किए गए तो फिर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष गिरीश पांडेय के अनुसार 22 सूत्रीय मांगों के संबंध में दो घंटे से अधिक चली वार्ता में विभागीय भ्रष्टाचार को समाप्त करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय और प्रशासनिक तथा फ्लेक्सी फंड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मातृ समिति के खाते मे सीधे भेजने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही निदेशालय में स्वीकृत पदों से ज्यादा नियुक्त कार्मिकों को परियोजनाओं में भेजने पर सहमति बनी। कार्यवाहक अध्यक्ष बालेश सैनी ने आशा व्यक्त की कि 5 अक्टूबर को शासन के साथ होने वाली दूसरी वार्ता से पहले गुरुवार के निर्णयों का अनुपालन हो जाएगा। संघ की महामंत्री नीलम पाण्डेय ने कहा कि यदि तय सीमा में सारे निर्णयों का पालन नहीं हुआ तो संघ धरना-आंदोलन के लिए विवश होगा। वार्ता में संघ के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, कार्यवाहक अध्यक्ष बालेश सैनी, महामंत्री नीलम पाण्डेय, संयुक्त मंत्री, गीताजंलि मौर्या, जिलाध्यक्ष कुसुम बाजपेई, हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर मिश्र उपस्थित रहे। शासन की ओर से बैठक में प्रमुख सचिव कुमार कमलेश के साथ सहायक निदेशक वित्त और सहायक निदेशक प्रशासन भी शामिल हुए।

     खबर साभार : नवभारत टाइम्स

Post a Comment

0 Comments