logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

दो लाख आंगनबाड़ी (Anganbadi) केंद्र देश में बिना भवन के चल रहे : मनरेगा के तहत नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण देश के 2534 सर्वाधिक पिछड़े ब्लॉक में किया जाएगा।

दो लाख आंगनबाड़ी केंद्र देश में बिना भवन के चल रहे : मनरेगा के तहत नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण देश के 2534 सर्वाधिक पिछड़े ब्लॉक में किया जाएगा।

नई दिल्ली (ब्यूरो)। आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये भले ही कई सरकारी योजनाओं को सफल बनाने के सपने देखे जा रहे हैं मगर देश में लाखों आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए भवन तक मौजूद नहीं है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दस्तावेजों से सामने आई है। मंत्रालय के मुताबिक देश में करीब दो लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए भवन नहीं है। इनके कामकाज कच्चे घरों में या फिर खुले आसमान में चल रहे हैं। इसलिए सरकार ने अगले चार साल में दो लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को तैयार करने का निर्णय लिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 50 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को तैयार करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को दोनों मंत्रालय के सचिवों ने मंजूर कर लिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण देश के 2534 सर्वाधिक पिछड़े ब्लॉक में किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 50 हजार केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इस तरह 2019 तक दो लाख केंद्र तैयार किए जाएंगे।

     खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments