logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

मीना की दुनिया एपिसोड 01 | कहानी - सुरीला संगीत | Meena Ki Duniya Episode 01 | Story - Sureela Geet

मीना की दुनिया एपिसोड 01 | कहानी - सुरीला संगीत | Meena Ki Duniya Episode 01 | Story - Sureela Geet

आकाशवाणी केंद्र-लखनऊ | समय-11:15am | दिनांक: 21/09/2015

मीना,दीपू के साथ स्कूल जा रही है| दीपू के हाथ में खिचड़ी से भरी कटोरी है जो उसकी माँ ने रेखा दीदी(दीपू की मौसी की लड़की) के लिए भेजी है| अब रेखा दीदी ३-४ महीने गाँव में ही रहेंगी|
दीपू,मीना रेखा दीदी के घर खिचड़ी देने जाती है| दीपू सबका आपस में परिचय करवाता है| रेखा दीदी की बेटी मुन्नी रो रही है |मुन्नी बीमार है और कमजोर भी| तभी दीपू की माँ ने खिचड़ी भेजी है| दीपू रेखा दीदी से कहता है कि अभी स्कूल के लिए देरी हो रही है वो वापस आकर कटोरी ले लेगा|
बहिन जी बताती है कि दो हफ्ते बाद जिले के सभी स्कूलों के बीच संगीत की प्रतियोगिता होने वाली है,हर स्कूल से एक छात्र या छात्रा प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे| उस प्रतियोगिता का नियम है- भाग लेने वाले टीचर और विद्यार्थी में से एक को गाना होगा, दूसरे को कोई साज देना होगा| कोई भी साज जैसे- हारमोनियम, ढोलक, बाँसुरी बगैरह|
मीना सुझाती है कि चमेली बांसुरी बहुत अच्छी बजाती है|......लेकिन समस्या ये है कि गाना कौन गायेगा?
मीना,दीपू और चमेली स्कूल से घर लौट रहे थे तो ...........
पीछे से बहिन जी आवाज़ लगतीं हैं- दीपू,मीना,चमेली
मीना- बहिन जी, आप इस तरफ?
बहिन जी कहतीं हैं कि उन्हें नर्स बहिन जी से कुछ काम है|...वो उनके साथ चल देतीं हैं| चमेली बहिन जी के कहने पर बांसुरी बजाती हुई चलती है|
(पार्श्व में, चंदा है तू,मेरा सूरज है तू.......की मधुर ध्वनी गूंजती है)
ये आवाज रेखा दीदी के घर से आ रही है| रेखा दीदी के घर......
दीपू- रेखा दीदी, ये हमारी बहिन जी हैं|
बहिन जी रेखा दीदी के गाने की तारीफ करती हैं|
रेखा दीदी, बहिन जी को बताती है कि मैं बचपन से ही गायिका बनना चाहती थी लेकिन मेरे माता-पिता ने १५ साल की उम्र में मेरी शादी करा दी और एक साल बाद ही मुन्नी पैदा हो गयी|
बहिन जी मुन्नी की उम्र पूंछती है... जिसकी उम्र अभी ८ माह है|
बहिन जी-यानी तुम अभी सिर्फ १७ साल की हो?
रेखा दीदी रोते हुए बताती है-मेरे पति शहर में काम करते हैं,३-४ महीने में ही घर आते हैं मैं बहुत ही अकेला महसूस करती हूँ| ना कोई बात करने वाल, ना कोई सहारा देने वाला| इसलिए यहाँ रहने आई हुयी हूँ|
बहिन जी रह दीदी से पूंछती हैं कि १८ साल से पहले लड़की की शादी करना कानूनी अपराध है, क्या तुम्हे या तुम्हारे माता-पिता को ये बात मालूम थी?
रेखा- नहीं बहिन जी,ना मुझे और ना ही मेरे माता-पिताजी को इस बात की जानकारी थी|
बहिन जी समझाती है कि छोटी उम्र में बच्चा होना माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है|
बहिन जी कहती हैं कि जब तक रेखा गाँव में है हमारे बच्चों को म्यूजिक सिखाएगी| बहिन जी रेखा को स्कूल में पढ़ाने का प्रस्ताव देती हैं और कहती है कि प्रिंसिपल साहिबा से तुम्हारे बारे में बात करुँगी|
बहिन जी ने प्रिंसिपल मैडम से बात कर कुछ दिन के लिए रेखा को म्यूजिक सिखाने का काम दिलवा दिया|
............और प्रतियोगिता के दिन
"..............................बस प्यार ही प्यार चले|" और प्रतियोगिता रेखा, चमेली ने जीत ली|
सबसे हमको प्यार है प्यारे,बात कहें हम सच्ची|
हर एक चीज जो हो समय पर बस वही है अच्छी|
अरे बिना वजह क्यों सोचना क्यों करनी माथा-पच्ची|
हर एक चीज जो हो समय पर बस वही है अच्छी|
अरे बचपन नाम है खेलकूद का,बचपन है मस्ती भरा|
बचपन में जो करले,सब रह जायेगा धरा|
उमर है पढ़ने लिखने की,कुछ करके दिखलाने जी|
नहीं उमर ये शादी के बंधन में बांध जाने की|
गाँठ बाँध ले बात मेरी,हर बच्चा और बच्ची |
हर एक चीज जो हो समय पर बस वही है अच्छी|
शादी...कोई...खेल..नहीं..है.....
ये..है...जिम्मेदारी...करनी..पड़ती....है ...इसके...लिए...तैयारी........|
पहले हो जाओ तैयार तन से मन से धन से |
ताकि रहे न कोई तुम्हे शिकायत कभी जीवन से|
बात ये मेरी बड़ी जोरदार है नहीं समझाना कच्ची|
हर एक चीज जो हो समय पर बस वही है अच्छी|
• आज का खेल- ‘कड़ियाँ जोड़ पहेली तोड़’
१)एक पाँव पर खड़ा हूँ,एक जगह में अड़ा हुआ हूँ|
सर पर मेरे बड़ा सा छाता,जो गर्मी से तुम्हे बचाता|
२)मैं जीवन हूँ जीवन मुझसे,यही है मेरी कहानी|
इतना बड़ा हुआ हूँ खाके धुप मैं पिके पानी|
३)ताजा हवा में देता उसको,पास जो मेरे है आया|
कभी मैं उसको देता फल,कभी मैं देता छाया|
-पेड़

    कहानी का सन्देश :

शादी के लिए लड़की की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए क्योंकि उसके पहले वह न तन से परिपक्व होती न ही मन से।

Post a Comment

1 Comments

  1. मीना की दुनिया एपिसोड 01 | कहानी - सुरीला संगीत | Meena Ki Duniya Episode 01 | Story - Sureela Geet
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/09/01-meena-ki-duniya-episode-01-story.html

    ReplyDelete