logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

मीना की दुनिया (MeenaKiDuniya) से रूबरू होंगे नौनिहाल : बाल विवाह, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑल इंडिया रेडियों से मीना की दुनिया कार्यक्रम का प्रसारण एक सितंबर से होगा शुरु

मीना की दुनिया से रूबरू होंगे नौनिहाल : बाल विवाह, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑल इंडिया रेडियों से मीना की दुनिया कार्यक्रम का प्रसारण एक सितंबर से होगा शुरु

जासं, इलाहाबाद। बाल विवाह, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑल इंडिया रेडियों से मीना की दुनिया कार्यक्रम का प्रसारण एक सितंबर से शुरु होगा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पंद्रह मिनट प्रसारित होने वाले प्रोग्राम के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। सामूहिक रूप से विद्यार्थियों को कार्यक्रम सुनाया जाएगा। पूर्वाह्न 11.15 से 11.30 बजे तक प्रसारण होगा। पंद्रह मिनट के प्रोग्राम में बच्चों ने क्या सीखा यह शिक्षक जानने की कोशिश करेंगे। प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में साफ सफाई, गीत, कहानी, शौचालय प्रयोग से होने वाले लाभ संबंधी संदेश दिए जाएंगे। साथ ही समाज में फैले अंध विश्वास, कुरीतियों के बारे में भी कहानी के माध्यम से सुनाया जाएगा। विद्यार्थियों को मानसिक रूप से परिपक्व बनाने की दिशा में यह पहल है।

~सम्बन्धित खबर क्लिक कर पढ़ें |

प्रभारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अर्जुन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षिक के साथ ही सामाजिक ज्ञान प्राप्त होगा। बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखेगा। यह प्रोग्राम छह फरवरी तक प्रसारित होगा। सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रशासन को प्रोग्राम के संबंध में जानकारी दे दी गई है। ज्ञानवर्धक प्रोग्राम के लिए चालीस मिनट का पीरियड निर्धारित करने को कहा गया है। ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास हो सके।

        खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

1 Comments

  1. मीना की दुनिया (MeenaKiDuniya) से रूबरू होंगे नौनिहाल : बाल विवाह, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑल इंडिया रेडियों से मीना की दुनिया कार्यक्रम का प्रसारण एक सितंबर से होगा शुरु
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/08/meenakiduniya.html

    ReplyDelete