logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

अक्षय पात्र के मिड-डे मील देखने केंद्रीय किचेन पहुंचीं सांसद डिंपल यादव : औचक निरीक्षण में उनके साथ लामार्टिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल एफ. अब्राहम भी थीं

अक्षय पात्र के मिड-डे मील देखने केंद्रीय किचेन पहुंचीं सांसद डिंपल यादव : औचक निरीक्षण में उनके साथ लामार्टिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल एफ. अब्राहम भी थीं

सरोजिनीनगर। अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील और केंद्रीय किचेन शेड की जांच करने शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव सरोजिनीनगर अमौसी गांव स्थित किचेन पहुंच गईं। औचक निरीक्षण में उनके साथ लामार्टिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल एफ. अब्राहम भी थीं। सांसद डिंपल यादव व प्रिंसिपल ने मिड-डे-मील चख कर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने किचन की कार्यप्रणाली को भी विडियो क्लिप के माध्यम से देखा।सरोजिनीनगर के अमौसी गांव में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा किचन स्थापित किया गया है। राजधानी के परिषदीय विद्यालयों के 74 हजार बच्चों को यहीं से मिड-डे-मील की आपूर्ति की जाती है।

शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक अक्षय पात्र फाउंडेशन की किचन पहुंची श्रीमती यादव ने सबसे पहले खाना बनाने वाले उपकरणों की कार्यप्रणाली विडियो क्लिप के माध्यम से देखी। इसके बाद वह किचन पहुंचीं और चपाती बनाने वाली मशीन को चलाकर दिखाने का निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुकीं सांसद डिंपल यादव ने किचन के प्रथम तल पर बने मीटिंग हाल में मिड डे मील में बनी सोयाबीन की सब्जी, चावल व चपाती खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। इसके अलावा उन्होंने फाउंडेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही मिड-डे-मील की गुणवत्ता को और अधिक सुधारने को कहा। इस दौरान अक्षय पात्र की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि बच्चों को दूध की जगह खीर देने के लिए हम तैयार हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी योगेश कुमार के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

     खबर साभार : डीएनए/दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments