logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

सातवीं कक्षा की किताब में गलत जानकारी से बदल गया इतिहास : सलीम चिश्ती की दरगाह को आगरा में दर्शाया जा रहा फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास को आगरा का बताया

सातवीं कक्षा की किताब में गलत जानकारी से बदल गया इतिहास : सलीम चिश्ती की दरगाह को आगरा में दर्शाया जा रहा फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास को आगरा का बताया

√सलीम चिश्ती की दरगाह को आगरा में दर्शाया जा रहा

√फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास को आगरा का बताया

उरई (जालौन)। परिषदीय विद्यालयों में सातवीं कक्षा के बच्चों को वितरित की गई ‘हमारा इतिहास’ पुस्तक में सलीम चिश्ती की दरगाह आगरा में दर्शाई गई। जबकि यह दरगाह आगरा से तकरीबन 50 किमी दूर फतेहपुर सीकरी में है। इतिहास की इस पुस्तक में त्रुटिपूर्ण तथ्य छपने से बच्चों के साथ शिक्षक भी हैरान हैं। इसी तरह किताब में कई अन्य खामियां भी हैं, जिससे बच्चों को गलत जानकारी हासिल होगी।

परिषदीय स्कूलों की किताबों में कागज की गुणवत्ता के साथ छपाई भी स्पष्ट नजर आए, इस बात को ध्यान में रखते हुए इस मर्तबा शासन ने नए प्रकाशकों से पुस्तकों को छपवाया हैं। इस बार नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल में शुरू हुआ और पुस्तकों की टेंडर प्रक्रिया मई में हुई। इससे बच्चों को किताबें विलंब से मिली। अब किताबों में त्रुटियां भी मिल रही हैं।

कक्षा सात की ‘हमारा इतिहास’ पुस्तक के पेज नंबर 66 पर ऐतिहासिक स्मारकों के चित्र प्रकाशित किए गए हैं। 66 नंबर पेज पर 6 चित्र हैं और सभी के नीचे उनके बारे में जानकारी दी गई है। दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास आगरा किला को भी दर्शाया गया है, जबकि तस्वीर फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास की है। वहीं, पेज पर अकबर द्वारा बनाए गए एक और महल की तस्वीर छपी है, उसके बारे में जानकारी ही नहीं दी गई है। इतना ही नहीं सलीम चिश्ती की दरगाह का भी गलत उल्लेख किया गया है। पुस्तक में सलीम चिश्ती की दरगाह आगरा में दर्शाई गई। जबकि यह दरगाह फतेहपुर सीकरी में है।

सलीम चिश्ती की दरगाह को आगरा में दर्शाया जा रहा

फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास को आगरा का बताया

पहली लाट की 50 प्रतिशत किताबें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को वितरित करा दी गई हैं। अभी दूसरे लाट में कक्षा सात की पुस्तक ‘हमारा इतिहास और नागरिक जीवन’ आई है। यह बच्चों को वितरित की जानी है। इस पुस्तक की गलतियों की जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है यदि कोई पृष्ठ गलत छप गया है तो शासन को जानकारी दी जाएगी। प्रकाशक दूसरा पेज भेजेगा तो उसे किताबों पर चस्पा करा दिया जाएगा।
राजेश कुमार वर्मा, बीएसए

कक्षा सात की पुस्तक मेें छपी गलत जानकारी।

       खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

1 Comments

  1. सातवीं कक्षा की किताब में गलत जानकारी से बदल गया इतिहास : सलीम चिश्ती की दरगाह को आगरा में दर्शाया जा रहा फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-खास को आगरा का बताया
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/07/blog-post_560.html

    ReplyDelete