logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

छह साल बाद निशक्त कर्मचारियों के वाहन भत्ते बढ़े : विकलांग जन विकास विभाग ने जारी किए शासनादेश-

छह साल बाद निशक्त कर्मचारियों के वाहन भत्ते बढ़े : विकलांग जन विकास विभाग ने जारी किए शासनादेश-

• पोस्ट के साथ शासनादेश भी देखें-

लखनऊ (ब्यूरो)। सरकार ने सरकारी विभागों में कार्यरत निशक्त कर्मचारियों के वाहन भत्ते बढ़ा दिये हैं। छह साल बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इससे कर्मचारियों को 150 रुपये से लेकर 250 रुपये तक का लाभ मिलेगा। निशक्त कर्मियों को बढ़ा हुआ भत्ता एक नवंबर से दिया जाएगा। विकलांग जन विकास विभाग ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार शारीरिक रूप से अक्षम (निशक्तजन) कर्मचारियों को अपने कार्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वाहन भत्ता देती है। 12 मई 2008 के बाद से यह वाहन भत्ता नहीं बढ़ाया गया था। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इनके वाहन भत्ते में इजाफा कर दिया है।

विकलांग जन विकास विभाग ने जारी किए आदेश-

किसे कितनी मिली बढ़ोतरी-

ग्रेड वेतन           पहले           अब

1800               300           450

1900 से 2800   400          600

4200 से अधिक   500         750

प्रधानाध्यापक       500         750

अध्यापक            400          600

     खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments