logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

"मीना (MeenaKiDuniya) दीदी आएंगी नई रोशनी लाएंगी" परिषदीय स्कूलों में एक सितंबर से रेडियो (Radio)पर होगा प्रसारण : कुरीतियों से जुड़ी कहानियां सुनकर बच्चे होंगे जागरूक, 40 मिनट का पीरियड तय होगा

"मीना दीदी आएंगी नई रोशनी लाएंगी" परिषदीय स्कूलों में एक सितंबर से रेडियो पर होगा प्रसारण : कुरीतियों से जुड़ी कहानियां सुनकर बच्चे होंगे जागरूक, 40 मिनट का पीरियड तय होगा

इलाहाबाद : सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आयोजन के संबंध में जानकारी दे दी गई है। ज्ञानवर्धक प्रोग्राम के लिए चालीस मिनट का पीरियड निर्धारित करने को कहा गया है, ताकि छात्र-छात्रओं का सर्वागीण विकास हो सके। 

परिषदीय स्कूलों में रोज 15 मिनट की अनोखी कक्षा लगेगी। इसमें एक नई टीचर मीना दीदी आएंगी और मधुर आवाज में बच्चों को नई-नई कहानियां सुनाएंगी, वह गीत भी सुनाएंगी। वे रोज हर स्कूलों में एक साथ पहुंचेंगी। यह सब संभव होगा रेडियो के माध्यम से। वे बच्चों को उनके फायदे की बातें समझाएंगी। साथ ही साफ सफाई, शौचालय के प्रयोग से होने वाले लाभ संबंधी संदेशों के साथ जागरूकता संबंधी ढेरों जानकारियां साझा करेंगी।

 परिषदीय स्कूलों में बाल विवाह, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑल इंडिया रेडियो से ‘मीना की दुनिया’ कार्यक्रम का प्रसारण एक सितंबर से शुरू होगा। परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रओं को पंद्रह मिनट प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। सामूहिक रूप से विद्यार्थियों को रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम सुनाया जाएगा। सुबह 11.15 से 11.30 बजे तक प्रसारण होगा। शिक्षक यह जानने की कोशिश करेंगे कि कार्यक्रम में बच्चों ने क्या सीखा। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से अंधविश्वास और कुरीतियों के बारे में भी कहानियां भी सुनाई जाएंगी। विद्यार्थियों को मानसिक रूप से परिपक्व बनाने की दिशा में यह पहल की जा रही है।  इस कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षिक के साथ ही सामाजिक ज्ञान प्राप्त होगा। बच्चों में व्यावहारिक परिवर्तन दिखेगा। कार्यक्रम छह फरवरी 2016 तक प्रसारित होगा। 

        खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments